मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखें। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।