फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Yog 2026: गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Tue, 25 Nov 2025 12:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog:साल 2026 की शुरुआत बहुत ही शुभ और राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुभ योगों को विशेष महत्व दिया जाता है। आपको बता दें जनवरी माह में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से कर्क राशि में बनेगा।
विज्ञापन
1 of 4
गजकेसरी योग - फोटो : amar ujala
Gajkesari Rajyog 2026: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव में है और जल्द ही नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। साल 2026 की शुरुआत बहुत ही शुभ और राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुभ योगों को विशेष महत्व दिया जाता है। आपको बता दें जनवरी माह में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से कर्क राशि में बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के भाग्य में बढ़ोत्तरी, नौकरी में तरक्की और अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा नए साल की शुरुआत में आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

Shani Margi : 28 नवंबर को शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, वक्री से मार्गी होंगे, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 के शुरुआत में बनने वाला गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से दूसरे भाव पर बनेगा। कुंडली का दूसरी भाव धन, वाणी और कुटुंब का होता है। ऐसे में आपको इस दौरान धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी से लाभ मिलेगा। जो लोग इस दौरान अपने व्यापार को बढ़ाना चाह रहे हैं उसमें नई संभावना और डील प्राप्त हो सकती है। इस योग से निवेश में आपको फायदा मिलेगा। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

ज्योतिष के अनुसार सही रत्न पहनने से ग्रह होते हैं मजबूत, जानिए किस ग्रह का है कौन-सा रत्न

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन लाभ के बेहतर अवसर आपको मिलेंगे। इस दौरान आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतोष बना रहेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनको दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं इस गजकेसरी राजयोग के चलते अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 

Shukra Gochar In Vrishchik Rashi: शुक्र के गोचर से इन राशियों की बढ़ेगी उलझनें, करियर में होगी परेशानी

विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
नए साल पर गजकेसरी राजयोग का बनना तुला राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। यह राजयोग आपकी कुंडली के करियर और कारोबार के भाव पर बनेगा। ऐसे में इस दौरान आपको करियर-कारोबार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यो में रुचि बढ़ेंगी। व्यापारियों को इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें