Nirjala Ekadashi 2024 Daan: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इस बार यह व्रत 18 जून 2024 के दिन रखा जाएगा। यूं तो साल में 24 एकादशी मनाई जाती हैं, लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी का खास महत्व माना जाता है। यह माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। ऐसे में निर्जला उपवास करना बेहद कठिन होता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन विधिनुसार उनकी पूजा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और घर में बरकत भी होती है। इस दौरान भगवान विष्णु को उनके प्रिय भोग भी लगाए जाते है, जिससे उन्हें प्रसन्न किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस दिन पूजा के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है। दान करने से भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति भी मिल जाती है। यदि आप राशि के अनुसार दान करते हैं, तो यह और भी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी पर किस राशि को क्या दान करना चाहिए।