मेष राशि
निर्जला एकादशी पर मेष राशि के जातकों को 7 तरह के अनाज का दान करना चाहिए। इसमें गेहूं, कंगनी, उड़द, जौ, चावल, तिल और मूंग शामिल है। माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ है। इसके अलावा आप दूध, दही, शक्कर का दान भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग निर्जला एकादशी पर हरे रंग के फल, आम, खरबूजा आदि का दान करें। इनका दान करने से जीवन में तरक्की के योग का निर्माण होता है।
कर्क राशि
निर्जला एकादशी पर कर्क राशि वालों को जल का वितरण करना चाहिए। यही नहीं आप जगह-जगह पर प्याऊ लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग निर्जला एकादशी पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें। मान्यताओं के अनुसार इस चीज का दान करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग लोगों को भोजन कराएं। माना जाता है कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग निर्जला एकादशी पर फल का दान कर सकते हैं। इससे परिवार में चल रही समस्याओं का निवारण होगा। साथ ही बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके अलावा आप तरबूज का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक पीला केसर युक्त दूध का दान करें। निर्जला एकादशी पर इसका दान करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग निर्जला एकादशी पर पौधे लगाएं। इसके अलावा आप सरसों का तेल, तिल, उड़द आदि का दान करें।
कुंभ राशि
निर्जला एकादशी पर कुंभ राशि के लोग जल का दान करें। साथ ही काली चीज दान करना भी आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग निर्जला एकादशी पर केला या खरबूज का दान करें। माना जाता है कि इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है