फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजा

Wed, 04 Nov 2026 07:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा होती है। इस बार धनतेरस पर बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण राजयोग का संयोग बनने वाला है, जिससे कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 06 नवंबर को है। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस बार ज्योतिषीय लिहाज से धनतेरस का त्योहार बहुत ही खास रहने वाला होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुभ दिवाली पर बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने के कारण धन, बुद्धि, सुख-सुविधाओं और संपन्नता में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इस योग के बनने पर किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


कब बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र धन, वैभव, प्रेम, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधा का कारक ग्रह होता है। जब बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह एक राशि में होते हैं तो इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको मेहनत का फल मिलेग। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे और इसके साथ ही नई तरह की जिम्मेदारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। 

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके भाग्य में वृद्धि होगी, लंबे समय से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए-नए अवसर मिल सकते हैं और इस दौरान आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें