मेष- मेष राशि के जातकों के लिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र या मसूर की दाल का दान शुभ माना गया है। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और साहस में वृद्धि होती है।
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी पर सफेद वस्त्र,दूध-दही या मिठाई का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में शांति बनी रहती है।
मिथुन- मिथुन राशि के लिए हरे वस्त्र या हरे मूंग का दान करना शुभ होता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
कर्क- कर्क राशि के जातकों को इस दिन सफेद फूल, चंदन या दूध का दान करना चाहिए। यह दान मानसिक शांति देता है और पारिवारिक जीवन सुखमय बनाता है।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए इस दिन पीले वस्त्र या गेहूं का दान शुभ होता है। इससे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर दांपत्य जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के पांच उपाय
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग की वस्तुएं जैसे हरी सब्जियां या मूंग का दान करना लाभकारी माना गया है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और कार्यों में स्थिरता मिलती है।
तुला- तुला राशि के लिए देवउठनी एकादशी पर सुगंधित वस्तुएं जैसे इत्र या हल्के रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में संतुलन और समृद्धि आती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन लाल रंग की वस्तुएं, गुड़ या तांबे का दान करना चाहिए। इससे क्रोध में कमी आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
धनु- धनु राशि के लिए देवउठनी एकादशी पर पीले फल, हल्दी या पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना गया है। इससे ज्ञान और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है।
Tulsi Vivah 2024 Pujan Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है तुलसी विवाह की पूजा, यहां जानें संपूर्ण सामग्री
मकर- मकर राशि के जातकों को काले तिल या काले वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा से कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाओं का नाश होता है।
कुंभ- कुंभ राशि के लिए इस दिन नीले या काले रंग के वस्त्र, उड़द की दाल का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं और धन की प्राप्ति होती है।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए पीले रंग के कपड़े या चने की दाल का दान शुभ है। इससे व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति होती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।