फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह

Wed, 22 Apr 2026 06:50 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Metro Pole Dance Video:  वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक मेट्रो के कोच के अंदर मशहूर गाने तेरी दीवानी पर डांस करता नजर आता है। लेकिन ये डांस इतना भयानक है कि लोग उसे देखकर डर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस अजीबो-गरीब हरकत को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : instagram/btw_swastik_02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro Viral Video: आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की चाह लोगों को कुछ भी करने के लिए प्रेरित कर रही है। खासकर दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि रील्स बनाने का नया मंच बनती जा रही है। हर दूसरे दिन यहां से कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों को हंसा भी देता है और सोचने पर मजबूर भी कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने मनोरंजन के साथ-साथ एक नई बहस भी छेड़ दी है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक मेट्रो के कोच के अंदर मशहूर गाने तेरी दीवानी पर डांस करता नजर आता है। शुरुआत में उसका अंदाज काफी सधा हुआ और शांत लगता है, जैसे वह बस अपने शौक के लिए हल्का-फुल्का परफॉर्म कर रहा हो। लेकिन धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास बढ़ता जाता है और वह पूरे कोच में घूम-घूमकर डांस करने लगता है।

युवल का पोल डांस देख लोगों ने फेरा मुंह
युवक मेट्रो के पोल को अपने डांस का हिस्सा बना लेता है, कभी उसे पकड़कर घूमता है, तो कभी झुककर स्टेप्स करता है। एक पल ऐसा भी आता है जब वह पोल के सहारे नीचे की ओर झुकता है और फिर उठकर उसी जोश के साथ डांस जारी रखता है। हालांकि, इस दौरान वह कई बार आसपास मौजूद यात्रियों से टकरा जाता है, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो जाता है। पहले से भरे हुए कोच में यह हरकतें कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती दिखती हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियो
 


वीडियो में यात्रियों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग मुस्कुराते हुए इस पूरे सीन को एंजॉय करते नजर आते हैं, तो वहीं कई लोग असहज होकर अपनी जगह बदलने की कोशिश करते दिखते हैं। कुछ ने तो नजरें फेर लेना ही बेहतर समझा, ताकि इस अजीब स्थिति से बचा जा सके।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स इसे क्रिएटिव और मनोरंजक बता रहे हैं, उनका मानना है कि ऐसे वीडियो रोजमर्रा की यात्रा की बोरियत को कम कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर, कई लोग इसे पब्लिक स्पेस में निजी सीमा और शिष्टाचार का उल्लंघन मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर किसी की हरकत से दूसरों को असुविधा हो, तो उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल
Video Viral: सुनार की दुकान में धुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें