फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2011: 15 साल पहले विश्वकप के लिए क्यों नहीं हुआ था रोहित शर्मा का चुनाव? चयनकर्ता का खुलासा; मांगी माफी

Wed, 22 Apr 2026 06:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उस वक्त रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके पीछे की वजह का खुलासा अब हुआ है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
रोहित शर्मा-2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम - फोटो : ANI-Jay Shah (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1983 के बाद बाद भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उस वक्त टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे महान खिलाड़ी थे। हालांकि, रोहित शर्मा उस वक्त चुने गए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। इस पर बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने अब खुलकर बात की है। उन्होंने रोहित को टीम में शामिल न करना एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया है।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
क्यों नहीं टीम में चुने गए थे रोहित?
श्रीकांत ने बताया कि चयन के समय टीम प्रबंधन की सोच ऐसे खिलाड़ियों को चुनने की थी जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि उनका रणनीतिक दृष्टिकोण 1983 क्रिकेट विश्व कप की तर्ज पर था, जहां ऑलराउंड प्रदर्शन अहम भूमिका निभाता है। श्रीकांत ने 'द वीक' पॉडकास्ट पर अयाज मेमन से कहा, 'मुझे आज भी रोहित के लिए बुरा लगता है। मैंने पिछले साल उससे कहा था सॉरी बॉस। यह जानबूझकर नहीं किया गया था, लेकिन हम ऐसे खिलाड़ियों को लेना चाहते थे जो कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकें।'

2011 वनडे विश्व कप चैंपियन टीम - फोटो : ICC
धोनी की कप्तानी में जीता था भारत
उस समय एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 2011 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता। श्रीकांत के अनुसार टीम में उस समय कई ऐसे खिलाड़ी थे जो पार्ट-टाइम गेंदबाजी कर सकते थे, जैसे वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और यूसुफ पठान। इसी वजह से रोहित शर्मा जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज को जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : ANI
2023 में रोहित की कप्तानी में भारत फाइनल में पहुंचा
हालांकि, श्रीकांत ने माना कि रोहित उस समय टीम में जगह पाने के पूरी तरह हकदार थे, लेकिन हाफ ऑलराउंडर रणनीति के कारण वे बाहर रह गए। बता दें कि, रोहित शर्मा ने कई बार 2011 विश्व कप में न खेलने का अफसोस जताया है। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप जीते हैं, साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वहीं, 2023 क्रिकेट विश्व कप में रोहित की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब से चूक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें