जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: फिजूल खर्चे होंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके साथी के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना सही नहीं है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बीच में हस्तक्षेप न करने दें। आज आपको आपकी कंपनी के काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। चिंता ना करें। यह यात्रा सफल रहेगी। आज फिजूल खर्च का दिन है। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। आपका अहम आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें।
विज्ञापन
वृष राशि: स्थानांतरण को लेकर चिंता ना करें
3 of 13
वृष राशि
साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं। अब बस अपने दिल की बात कहने की देर है।आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबराए नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिए होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिए ठीक नहीं है। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ाएं। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।
मिथुन राशि: परेशानी होगी कम
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर बात करें। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: नए काम के लिए दें पूरा समय
5 of 13
कर्क राशि
इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का कारण है। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं। यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। कोई नई व्यवसाय शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बना लें। कम समय में बिल्कुल सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाए। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: व्यवसाय के मिलेंगे कई प्रस्ताव
6 of 13
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं, लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने काम से बिल्कुल भी हटने की जरूरत नहीं है। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चल रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा और इससे आपको राहत की सांस मिलेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: व्यापार में होगा बड़ा फायदा
7 of 13
कन्या राशि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इसीलिए कुछ समय के लिए शांत रहें। व्यापार में बड़ा फायदा होगा। मेहनत जारी रखें। सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है।
तुला राशि: महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आज आपके नए दोस्त बनेंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरुआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी। आज कोई खास आपकी ओर आकर्षित होगा। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएं और सामाजिक कार्यों में शामिल होए। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का जायजा लेना होगा। आप अगर अभी थोड़ा ध्यान देंगे तो भविष्य मे इसका लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: व्यवसायिक यात्रा रहेगी सफल
9 of 13
वृश्चिक राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो साथी के साथ हुई गलतफहमी को लेकर बातचीत करें। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे, उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें, क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की सम्भावना है।
धनु राशि: आर्थिक योजनाओं पर करें विचार
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र मे पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए। आपका मन इस समय अपने काम में नहीं लग रहा है, जिसके कारण आप कुछ उदास भी हैं। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। आज आपको हल्का व्यायाम करना होगा।
मकर राशि: कैरियर को आगे बढ़ाने पर दें ध्यान
11 of 13
मकर राशि
अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन और बैचेनी महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगाएं। आज सहनशील बन कर छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर दें। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए।आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज रोड़ पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा, भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं।
कुंभ राशि: मुश्किलों से भरा रहेगा दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है, इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपका ध्यान अपने रिश्तों की बोरियत को दूर करने पर जाएगा। आप दोनों आज ठंडे दिमाग से इस विषय पर विचार करें। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें, ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी अनुकूल चल रही है। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि कोई स्वास्थ्य विकार न हो। आपको अपने काम और रिश्तेदारों में सही संचार के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है।