मेष राशि: व्यवसाय बढ़ाने के लिए अनुकूल समय
मेष राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं।यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिए है। व्यवसाय बढ़ाने के लिहाज से समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज आपको छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहकर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें।
वृष राशि: करियर के लिए मिलेगी अच्छी खबर
वृष राशि
आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। करियर में वृद्धी के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने करियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं।
मिथुन राशि: गाड़ी बेचने की योजना को टाल दें
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तो के साथ मौज मस्ती करें। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे, इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी।
कर्क राशि: नकारात्मक सोच को ना आने दें
कर्क राशि
अगर आज आप अपने प्रेमी जीवन के बारे में अपने दोस्तो व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें। आप खुद को किसी नए कार्य में लगाएं ताकि ऐसी सोच आपके दिमाग में न आए।
सिंह राशि: काम के प्रति हो जाएं गंभीर
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए। साथी के साथ आज आपका तनाव को हो सकता है। साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें। काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।
कन्या राशि: खाने पर दें ध्यान
कन्या राशि
आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने पर हावी ना होने दें। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि आप बेकार की खरीद पर बहुत सारा पैसा बर्बाद कर दें। हालांकि इसमें आपको बहुत मजा भी आएगा। आज आप अपने खाने पर बहुत ध्यान देंगे। आपको ख्याल रखना होगा कि जो भी भोजन आप चुनें उसका आपकी सेहत पर क्या फर्क पड़ेगा और कौन सी चीज खाने से आपको ताकत आएगी।
तुला राशि: जमीन से जुड़े लेने देन रहेंगे शुभ
तुला राशि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। दंपत्ति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आएंगे। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिए जाएंगे। आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आप याद रखें कि छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोएं।
वृश्चिक राशि: छोटा निवेश ही करें
वृश्चिक राशि
आज चाहे जो भी हो जाए, लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आज उन छात्रों के लिए खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे।सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं, लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। आज आप किसी दर्द की वजह से दिनभर परेशान रहेंगे। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें।
धनु राशि: पूरी क्षमता से लक्ष्य हासिल करने की करें कोशिश
धनु राशि
आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों पर असर पड़ा है। उन समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकें। आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जाएगी। आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक महसूस करें, लेकिन आज आपको अपने शरीर पर ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए।
मकर राशि: अभी सिर्फ शेयर बाजार पर ही नजर रखें
मकर राशि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज आप कुछ दान करेंगे या फिर अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अपनी सहनशीलता के कारण दूसरे की गलतियों को नजरअदाज कर दें। आजकल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जाकर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
कुंभ राशि: विदेश में काम करने का मिल सकता है मौका
कुंभ राशि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को अच्छे मूड में रहेंगे। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आज आप ऊर्जावान और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा।
मीन राशि: सावधानी से करें लेन देन
मीन राशि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आज आप अपनी घरेलू व रोमांटिक जीवन में समन्वय पाएंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिए ला सकता है। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। आज आप ऐलर्जी से परेशान रहेंगे।