जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: कंपनी में उच्च पद मिलने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं, लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नए व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि आपको कैसा पार्टनर चाहिए। आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। आपको सही सेहत के लिए अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आज खुद पर संयम रखें, ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
वृष राशि: जिंदगी में बदलाव की उम्मीद
3 of 13
वृष राशि
अगर आप नौकरी के लिए आवेदन के लिए किसी कागज पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं। आज आपका संबंध टूट सकता है। संबंध टूटने का कारण बहुत छोटा है। यदि आपने किसी नए काम के लिए आवेदन किया है तब आज सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है। सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। आप अपने काम को जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा इसलिए उसे बोझ न बनाएं।
मिथुन राशि: सोच समझकर निवेश करें
4 of 13
मिथुन राशि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिलेगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिए यादगार बन जाएंगी। आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नुकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन
कर्क राशि: काम मिलने की संभावना
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। अकेले लोगो का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। अब यह आप के ऊपर है कि इस मौके का आप कितना फायदा उठाते हैं। आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। यदि लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। हो सकता कि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत को लेकर आपको बुरे पलों का सामना करना पड़ जाए।
विज्ञापन
सिंह राशि: आमदनी बढ़ने का योग
6 of 13
सिंह राशि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है। आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: कुछ अनहोनी होने के संकेत
7 of 13
कन्या राशि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा, जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकलेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से पदोन्नति के अवसर देगा, जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
तुला राशि: किसी भी झगड़े से दूर रहें
8 of 13
तुला राशि
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। इस समय की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो आपका ख्याल रखने वाला, समझदार और संवेदनशील है। इसके साथ आपका रोमांटिक रिश्ता बनने के संकेत हैं। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। आप जिन्हें प्यार करते हैं, हो सकता है वो बीमार पड़ जाएं। इस परेशानी में आप उनके साथ खड़े रहें और उनके हर तरह से काम आने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि: गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में माहौल खुशनुमा बना सकते हैं। कम बातचीत व लड़ाई झगड़े के कारण आपके संबंध पर दबाव पड़ रहा है। आज अपने संबंध को सामान्य करने का प्रयास करें। आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं।
धनु राशि: सफलता का आनंद लें
10 of 13
धनु राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिए सकारात्मक दिवस है। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिए। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा।
मकर राशि: कुछ भी कहने से पहले सोचें
11 of 13
मकर राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें, कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। शांत रहकर अपने व्यवहार करने से लंबे समय में आप खुद को बचा पाएंगे। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो। गलत समय पर गलत पत्थर पहनने से भी उसका बुरा असर पड़ता है।
कुंभ राशि: झगड़ा खत्म करने में दोस्त करेंगे मदद
12 of 13
कुंभ राशि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। व्यवसायी खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और तेज रफ्तार से बचें। आज आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है, खासकर की हाईवे पर जहां स्पीड ज्यादा होती हैं। आज सड़क दुर्घटना होने के संकेत हैं।
मीन राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए प्रयास करें
13 of 13
मीन राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। चिंता ना करें, यह थोड़े समय के लिए है। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिए आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।