फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, इनका दिन खराब, जानिए अपना राशिफल

Fri, 06 Apr 2018 07:44 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
zodiac - फोटो : zodiac
विज्ञापन
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

aries - फोटो : aries
किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। खुद पर काबू रखना वक्त की जरूरत है। बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं।
कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा- सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है- लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। दूसरों की दखलअन्दाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

वृष
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुकसान की तरफ धकेल सकता है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज्बात पर काबू रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मिथुन
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी का मिजाज आज कुछ खराब है।

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कर्क राशिः
बहुत ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक्त का तकाजा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

सिंह राशि
अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।  प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कन्या राशि - फोटो : virgo sign
सेहत अच्छी रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

तुला राशि
आप आज खुद को रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को जरूरत से ज्यादा काम के नीचे न दबाएं, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। आज रुमानियत का मौसम जरा खराब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज्यादा ही अपेक्षा करेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बितेगा।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

वृश्चिक राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने खयाल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
खुशी से भरा अच्छा दिन है। होशियारी से निवेश करें। दोस्त आपके निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाज़ी करेंगे। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह खुद महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी- ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मकर राशि - फोटो : capricorn sign
जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को खत्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आज आप इश्क़ की चाशनी जिन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कुंभ राशि
अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें, शराब से बचें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। हो सकता है अपने जीवनसाथी से गर्मागरम बहस के बाद आपका मन करे कि आप अपना सर फ़ोड़ लें। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मीन राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएं। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जिन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें