फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 सितंबर: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sun, 20 Sep 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल

  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 20 सितंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन





 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

  • आज मन में ठहराव नहीं है, बेचैनी है।  साथी आपकी बात नहीं मानेंगे और यही बात आपको बुरी लगेगी। संयम रखे एक दो दिन में स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 

  • आज रिश्ते खराब होने की संभावन है। प्रेम समर्पण मांगता है। आपका साथी आप से नाराज हो सकता है। विवेक से काम लें। बिना बात के बहस न करें। इससे स्थिति खराब होगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

  • मिथुन राशि वाले जातकों का प्रेम का ग्रह शुक्र उनके लिये खुशियां ला रहा है। आज आप अपने बातों से अपने प्रेमी को वश में कर सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

  • आज आप किसी से मिलेंगे जिसका काफी प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आपके दिल की धड़कने तेज हैं। आप का अकेलापन खत्म होगा और आपका साथी आपके लिये गिफ्ट ला सकता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

  • प्यार का खुमार आज ज्यादा खर्चा करवा रहा है। शापिंग करने के मूड से प्रेमी के साथ बाजार जाएंगे। यह बात आपके परिवार को पसन्द नहीं आयेगी। जिस कारण पिता से बहस हो सकती है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

  • आज आपके मन में दुविधा और आत्मविश्वास दोनों की ही स्थिति रहेंगी। आज आप अपना बेस्ट देंगे, जिस कारण आपकी इज्जत बढ़ेगी। विदेश से रिश्ते आ सकते हैं। विदेश से फायदा भी हो सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

  • दिल मतवाला हो रहा है। आपके प्रिय के साथ सही तालमेल बन रहा है। पार्टी का माहौल है, अपने लव पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

  • आपके बीच रिलेशनशिप मजबूत होगी अगर आप सही तरीके से अपने पार्टनर से पेश आयेंगे। किसी भी बात की अति न करें। आनंन्द का माहौल है। परिवार आपके साथ है।

 धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

  • आप प्रेम को नये नजरिये से देखते हैं। यह बात आपके साथी को भा जायेगी। आपसी बातचीत, रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट कर अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

  • आज मन रोमान्टिक है। दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आयेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। 

कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

  • आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जायेंगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। अपेक्षा रहेगी मिलने की लेकिन पार्टनर का आज मिलना सम्भव नहीं हो पायेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

  • आज सावधान रहें लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपकी कही कोई बात उसे बुरी लग सकती है। आप की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें