फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2019 : आज चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक का समय और कहां-कहां दिखाई दिया ग्रहण

Mon, 21 Jan 2019 10:34 AM IST
kapil kumar ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lunar eclipse 2019
विज्ञापन

21 जनवरी को साल का दूसरा ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर 21 जनवरी की सुबह 9.04 मिनट से शुरू होगा और इसका मोक्ष 12 .21 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण मध्य-पूर्व अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, पूर्वी रूस में दिखाई देगा। यह ग्रहण सुपर ब्लड वूल्फ मून होगा यानि कि पूर्ण ग्रहण में चंद्रमा एकदम लालिमा लिए होगा।

विज्ञापन


चंद्र ग्रहण कैसे लगता है 
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते है तो उस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक का समय आरम्भ हो जाता है। ग्रहण भारत में नहीं होगा इसलिए सूतक का असर भारत में नहीं होगा।

ग्रहण की धार्मिक मान्यता 
सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण के बारे में धार्मिक मान्यताएं प्रचलित है जिसके अनुसार जब राहु ग्रह सूर्य या चंद्रमा को ग्रसता है तो उस समय ग्रहण लगता है। कथा अनुसार देवताओं के अमृतपान के समय भेष बदलकर असुर राहु भी अमृतपान करने  बैठ गया था। सूर्य और चंद्रमा ने राहु का उस समय पहचान लिया था और भगवान विष्णु को यह बात बता दी थी। जिसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से राहु का मस्तक धड़ से अलग कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए समय-समय पर राहु सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है जिसे सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए
- चंद्र ग्रहण के समय भगवान का नाम और मंत्रों का जप करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए जब सूतक का समय चल रहा हो।
- ग्रहण के पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखना चाहिए।
- ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
- इस दिन गरीबों को दान देना चाहिए।

विज्ञापन

क्या सफलता आपसे है कोसों दूर? ज्योतिषीय समाधान के लिए यहां क्लिक करें

Next
AU ऐप में पढ़ें