फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2019 : साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को, जानें इस ग्रहण के बारे में सबकुछ

Sat, 19 Jan 2019 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रग्रहण 2019
विज्ञापन

साल 2019 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगेगा। इससे पहले 6 जनवरी 2019 को सूर्यग्रहण था। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। वैज्ञानिकों ने इस चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड मून का नाम दिया है। सुपर ब्लड मून बनने से इस दिन चांद अन्य दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा दिखाई देगा। 

विज्ञापन


इस ग्रहण से जुड़ी जानकारी 
यह ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की रात 08:07:34 से अगले दिन 21 जनवरी को 13:07:03 बजे तक रहेगा। पिछला पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में 27 जुलाई को पड़ा था, जो 1 घंटा 43 मिनट तक चला था। 
विज्ञापन


साल 2019 में ग्रहण की लिस्ट

साल 2019 में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। 

- पहला सूर्य ग्रहण  6 जनवरी को हुआ था लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था।

- दूसरा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा जो 21 जनवरी लगेगा।

- इसके बाद  2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा।

- 16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

- अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें