फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2018: दोपहर 2 बजे के बाद लगेगा सूतक, बरतें इस तरह की सावधानियां

Fri, 27 Jul 2018 11:29 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। शुक्रवार की रात 11.54 मिनट से ग्रहण की शुरुआत होगी जो अगले दिन सुबह 3. 49 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक रहेगी।

विज्ञापन

 
क्या है सूतक काल
ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। शुक्रवार 27 जुलाई को ग्रहण के शुरु होने से पहले दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से सूतक लग जाएगा। अगले दिन की सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय के बाद मोक्ष काल रहेगा।

चंद्रग्रहण में क्या करें
-ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल के समय मंत्रों का जाप करना उत्तम माना गया है। 
-ग्रहण काल के समय मेडिटेसन और योग साधना कर सकते हैं। इस दौरान साधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
- ग्रहण में दान देने का विशेष महत्व है। आप गुरु, ब्राह्मण या किसी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ग्रहण के वक्त या बाद में दान करने से सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रग्रहण में क्या न करें
- सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए और न ही भगवान को छूना चाहिए।
- सूतक काल में खान पीना नहीं चाहिए और खाने की चाजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें