कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों की मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके मित्रों की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी आज अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।