कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा और आपकी किसी प्रतियोगिता के परिणाम आने से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपनी आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप व्यय अधिक कर सकते हैं।