मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा और रिश्तों के प्रति आज सहजता बनाए रखें। व्यवसाय में आप जल्दबाजी के कारण कोई गलती कर सकते हैं, जिसे आपको करने से आपको बचना होगा। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। किसी से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।