कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने विरोधियों पर आप हावी रहेंगे, लेकिन कोई निर्णय लेते समय आज बहुत ही सोच विचार कर बोले। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरी नौकरी की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हे आज कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट हो सकती है। इससे आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।