फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2026: बुध का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानिए मेष से लेकर मीन राशि पर कैसा होगा असर

Tue, 14 Apr 2026 01:30 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार और वाणी के कारक ग्रह बुध मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध मीन राशि में नीच के हो जाते हैं। मेष से लेकर मीन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। 
 
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में गोचर कर चुके हैं, जो इस राशि में 30 अप्रैल तक रहेंगे। मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती हैं ऐसे में सभी 12 राशियों पर इस राशि परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव मिलता है लेकिन मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और वे बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में विराजमान हैं, इस तरह से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। इस तरह से बुध के मीन राशि में गोचर से सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। वहीं मीन राशि में पहले से ही मंगल और शनि की मौजूदी से त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं बुध के मीन राशि में गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर कैसा असर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है और विदेशों से संबंधित कार्यो में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर फलदायी साबित होगा। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगे शनिदेव, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के ऊपर बुध के गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। करियर में उन्नति और लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। 

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि का गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे चुनौतियां

कर्क राशि पर प्रभाव
विज्ञापन

कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए तरह के अनुभवों का अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा और भरपूर लाभ आपको मिल सकता है। योजनाएं कारगर रहेंगी। 

सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी तरह का व्यापार आदि से जुड़े हैं तो उसमें कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से विचार करें। 

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके काम की तारीफ होगी। 

तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों पर बुध के गोचर का कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ आपको किसी पुरानी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध के गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। संतान और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

धनु राशि पर प्रभाव
बुध के गोचर का शुभ प्रभाव धनु राशि वालों को देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। मेहनत का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। 

कुंभ राशि पर प्रभाव
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जिससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें