Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 03 फरवरी को शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति तर्क शास्त्र में निपुण होता है और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। वहीं अगर बुधदेव कमजोर या फिर बलहीन होते हैं तो जातक के बुद्धि में कमी आती है। आइए जानते हैं बुध के कुंभ राशि में गोचर होने से किन-किन राशियों पर सकारातमक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं जो 03 फरवरी के बाद आपके 11वें भाव में विराजमान होंगे।
बुध का कुंभ राशि में गोचर करने से आपके प्रयासों में प्रगति होगी। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।
नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा जिससे नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
बिजनेस से संबंधित कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा फिर उसी बाद आपको मुनाफा हासिल हो सकता है।
बुध के गोचर करने से खर्चों में वृद्धि के योग बनेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं, जो अब राशि परिवर्तन करने से आपके दशम भाव में गोचर होंगे।
बुध के दशम भाव में गोचर करने से आपको करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।
दशम भाव में बुध गोचर से आपको अप्रत्याशित रूप से धन अर्जित करने का अवसर मिलेगा।
आपको कार्यो में की गई मेहनत की सराहना होगाी और व्यापार में मुनाफा मिल सकता है।
इस दौरान आपके हाथ में सुनहरा मौका मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर होगी।