फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध का कन्या राशि में गोचर, जानें सिंह राशि वालों पर प्रभाव

Thu, 11 Sep 2025 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2025:  सिंह राशि के जातकों के लिए बुधदेव दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी ग्रह हैं जो 15 सितंबर को यह आपके दूसरे भाव जो कि धन,वाणी और परिवार का होता है उसमें प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
budh gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संचार और गणित का कारक माना जाता है। बुध 15 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के गोचर करने से विशेष रूप से शेयर मार्केट पर प्रभाव देखने को मिलता है। बुधदेव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। यह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है उनकी बुद्धि बहुत ही तेज होती है और ऐसे लोग बातों में बहुत ही निपुण होते हैं। बुध के गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधदेव दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी ग्रह हैं जो 15 सितंबर को यह आपके दूसरे भाव जो कि धन,वाणी और परिवार का होता है उसमें प्रवेश करेंगे। बुध के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के धन में बचत में इजाफा होगा। आपको इस दौरान आय के स्त्रोतों में इजाफा भी देखने को मिलेगा। करियर के हिसाब से बुध का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जीवन में कई तरह के बदलावों का सामना आपको करना पड़ सकता है। जो किसी व्यापार से संबंधित हैं उनको आने वाले दिनों में अच्छा मुनाफा भी देखने को मिल सकता है। निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने भी आसार दिखाई दे रहे हैं। 

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

ज्योतिष में बुध ग्रह
विज्ञापन

- मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व बुध देव को प्राप्त है। 
- बुध ज्येष्ठा, आश्लेषा और रेवती नक्षत्र के अधिपति ग्रह होते हैं। 
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सबसे छोटा और शुभ ग्रह माना जाता है। 
- सभी नवग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। 
- बुधदेव को वाणी, व्यापार, गणित, तर्कशास्त्र, संचार, बुद्धि और त्वचा का कारक ग्रह माना जाता है। 
- ज्योतिष में बुध को द्विस्वभाव का ग्रह माना जाता है। यानी बुध ग्रह जिस ग्रह के साथ होते हैं उसकी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। 
- बुध सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं, जिस कारण से यह बार-बार अस्त हो जाते हैं। 
- कुंडली में बुध के मजबूत होने पर व्यक्ति बुद्धिमान, कूटनीतिज्ञ और राजनीति में कुशल होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें