फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके चहेते बॉलीवुड सितारों के लिए साल 2017 कैसा रहेगा

Thu, 29 Dec 2016 03:54 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 13
स‌ितारे 2017
2016 में ज‌िन बॉलीवुड स‌ितारों की क‌िस्मत चमकी क्या 2017 में भी चमकते रहेंगे उनके स‌ितारे या ग्रहों की बदलती चाल और राश‌ि पर‌िवर्तन से अब हो जाएंगे बेहाल। जान‌िए बॉलीवुड स‌ितारों के ल‌िए कैसा रहेगा आने वाला साल 2017।
विज्ञापन

कटरीना कैफ: साल की अंत‌िम त‌िमाही शुभ फलदायी

2 of 13
कटरीना कैफ
कुंभ राश‌ि की कटरीना कैफ के ल‌िए साल 2017 उम्मीदों भरा रहेगा। इस साल ग्रहों का गोचर इनके ल‌िए शुभ स्‍थ‌ित‌ि को दर्शा रहा है ऐसे में स्वास्‍थ्‍य से लेकर कर‌ियर तक हर क्षेत्र में इन्हें ग्रहों की अनुकूलता का लाभ म‌िलेगा। इनकी झोली में अच्छी फ‌िल्में आएंगी ज‌िससे इनका स‌ितारा बुलंद होगा। व‌िरोधी पक्ष इस साल कमजोर होगा लेक‌िन कुछ व‌िवाद‌ित मामलों में उलझना भी पड़ सकता है। साल की अंत‌िम त‌िमाही इनके ल‌िए व‌िशेष शुभ फलदायी रह सकता है।
विज्ञापन

सलमान खानः न‌िजी जीवन में बड़ी साझेदारी की संभावना है

3 of 13
salman khan
कुंभ राश‌ि के सलमान के ल‌िए यह वर्ष बीते साल से अच्छा और सुखद रहने वाला है। इनके जीवन में चली आ रही कई परेशान‌ियां दूर हो जाएंगी। इस साल इनकी आने वाली फ‌िल्में बीते साल की फ‌िल्मों से अच्छा कारोबार करेगी। क्रोध पर संयम रखें तो व‌िवादों में उलझने की संभावना भी इस साल कम रहेगी। गुरु के शुभ प्रभाव के कारण साल की अंत‌िम त‌िमाही में इस साल कुछ बड़ी साझेदारी भी कर सकते हैं, ज‌िनका इनके न‌िजी जीवन से भी संबंध हो सकता है।

दीप‌िका पादुकोणः म‌िल सकता है खास सम्मान

4 of 13
deepika padukone
इस साल के शुरु में ही दीप‌िका साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगी ज‌िससे बीत कुछ समय से व्यक्त‌िगत जीवन और कैर‌ियर को लेकर कुछ भी उलझन रही होगी वह अब सुलझने लगेगी। बीते कुछ सालों की मेहनत का बेहतर फल इन्हें इस साल कुछ खास सम्मान और फ‌िल्म के रूप में प्राप्त हो सकता है। इस साल जीवन को एक नई द‌िशा भी म‌िल सकती है। स‌ितंबर के बाद इनके प्रेम प्रसंग और व‌िवाह की बातें भी खूब चर्चा में रह सकती है।
विज्ञापन

रणवीर स‌िंहः कामयाबी की ओर दो कदम और

5 of 13
f
कुंभ राश‌ि के रणवीर स‌िंह के ल‌िए नया साल 2017 कामयाबी की ओर दो कदम और रहेगा। इस साल इनकी आने वाली फ‌िल्म अच्छा कारोबार करेगी और इनका स‌ितारा और बुलंद होगा। गुरु और शन‌ि का गोचर दोनों ही इनके ल‌िए शुभ फलदायी है ऐसे में कैर‌ियर और धन दोनों के ल‌िए मामले साल अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

आल‌िया भट्ट: संघर्षपूर्ण रहेगा साल

6 of 13
fsa
धनु राश‌ि की आल‌िया भट्ट के ल‌िए यह साल म‌िलाजुला रहने वाला है। इस साल इनको सफलता के ल‌िए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। इनकी फ‌‌िल्में भी बॉक्स ऑफ‌िस पर बड़ा कारनामा नहीं कर पाएगी। मान‌स‌िक एवं शारीर‌िक परेशान‌ियों का भी सामना करना पड़ सकता है। साल की अंत‌िम त‌िमाही में इन्हें अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना चाह‌िए। गुरु एवं ईश्वर का ध्यान लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

रणबीर कपूरः कामयाबी की ओर बढ़ेंगे कदम

7 of 13
रण्‍ाबीर कपूर
मकर राश‌ि के रणबीर कपूर के ल‌िए यह साल काफी संघर्षपूर्ण रहेगा। बहुत बड़ी सफलता तो नहीं लेक‌िन सफलता का दौर जारी रहेगा और यह एक सधे हुए कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। साल के आरंभ में ही साढ़ेसाती लग जाने से इन्हें इस साल न‌िखने का मौका म‌िलेगा और कामयाबी की ओर इनके कदम बढ़ने शुरु होंगे। संभव है ‌क‌ि इस साल कुछ मुद्दों को लेकर यह व‌िवाद में भी रह सकते हैं। 

कंगना रनौतः नए साल में और न‌िखरेगी कंगना

8 of 13
kangna ranaut
वृश्च‌िक राश‌ि की कंगना रनौत के ल‌िए यह वर्ष बीते साल के मुकाबले अच्छा रहना चाह‌िए। इस साल इन्हें फ‌िल्मों और व‌िज्ञापन के जहां अच्छे ऑफर म‌िलेंगे वहीं मान-सम्मान भी बढ़ेगा। धार्म‌िक कार्यों में भाग लेना का मौका म‌िल सकता है। बीते साल के आरोप-पत्यारोपों में भी इस साल कमी आएगी। जीवन में कुछ साझेदारी के काम भी कर सकती हैं।

आम‌िर खानः कामयाबी का परचम लहराएगा

9 of 13
aamir khan
साल के अंत‌िम महीने में आई दंगल की कामयाबी का जलवा आने वाले साल में भी कर्क राश‌ि के आम‌िर का छाया रहेगा। आने वाले साल में गुरु का गोचर इनके कै‌र‌ियर और धन को और ऊंचाई पर ले जाने वाला है। लेक‌िन इस साल स्वास्‍थ्य के मामले में परेशान‌ियां बनी रह सकती हैं। साल की शुरुआत में होने वाला शन‌ि का राश‌ि पर‌िवर्तन इन्हें बड़ा मान-सम्मान भी इस साल द‌िल सकता है। व‌िदेशों में इनकी कामयाबी का परचम लहराएगा।

अनुष्का शर्माः अच्छे द‌िन आने वाले हैं

10 of 13
अनुष्‍का
तुला राश‌ि की अनुष्का के कठ‌िन समय इस साल खत्म होने वाले हैं। साल की शुरुआत में ही अनुष्का शन‌ि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगी हलांक‌ि वर्ष के मध्य में वापस साढ़ेसाती का प्रभाव कुछ समय के ल‌िए रहेगा वावजूद इस साल अनुष्का के स‌‌ितारे बुलंद रहेंगे। इन्हें फ‌िल्‍म के अच्छे ऑफर म‌िल सकते हैं। इस साल आने वाली इनकी फ‌िल्म बॉक्स आफ‌िस पर अच्छा कारोबार करेगी। न‌िजी जीवन में भी सुखी और आनंद का माहौल बना रहेगा।

शाहरुख खानः सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है इस साल

11 of 13
शाहरुख ख्‍ाान
तीनों खानों में साल 2017 शाहरुख के ल‌िए कुछ प्रत‌िकूल द‌िख रहा है। इस साल की शुरुआत में आने वाली इनकी फ‌िल्म बहुत अच्छा कारोबार करेगी इसकी संभावना कम द‌िखती है। जबक‌ि साल दूसरे भाग में आने वाली फ‌िल्म कुछ बेहतर प्रदर्शन करके शाहरुख की परेशानी को कम कर सकती है। छोटे-मोटे व‌िवाद इस साल भी शाहरुख का पीछा करेंगी और मानस‌िक परेशानी देंगी। स्वास्‍थ्‍य में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

प्र‌ियंका चोपड़ाः साल का अंत रहेगा सुहाना

12 of 13
priyanka chopra
वृष राश‌ि की प्र‌ियंका साल की शुरूआत में ही शन‌ि की ढैय्या के प्रभाव में आ जाएंगी जबक‌ि स‌ितंबर से गुरु का संचार इनके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। ऐसे में इन्हें इस साल इन्हें कुछ मामलों में आर्थ‌िक नुकसान के साथ मानस‌िक और शारीर‌िक परेशान‌ियों का भी सामना करना पड़ सकता है। स‌ितंबर से पहले आने वाली फ‌िल्मों का कारोबार औसत रह सकता है। लेक‌िन स‌ितंबर के बाद व‌‌िदेशों एवं साझेदारी के काम में लाभ म‌िलेगा। इस दौरान आने वाली फ‌िल्में भी अच्छा कारोबार कर सकती है। साल के अंत तक प्रेम प्रसंग और व‌िवाह से संबंध‌ित खबरें भी आने की संभावना द‌िखती है।
विज्ञापन

अक्षय कुमारः साल 2017 बेहतर और सुखद रहेगा

13 of 13
akshay kumar
तुला राश‌ि के अक्षय कुमार के ल‌िए यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। कैर‌ियर में सफलता का स‌िलस‌िला इस साल भी जारी रहेगा। बीते सालों से जो परेशान‌ियां चली आ रही होंगी उनमें भी अब सुधार नजर आएगा। इस साल इन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट और सम्मान भी म‌िल सकता है। स्वास्‍थ्‍य के मामले में यह साल बीते साल से बेहतर और सुखद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें