भाई दूज पर क्या करें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बहनें भाई को पान खिलाती हैं। ऐसा करना शुभ होता है।
- भाई दूज पर बहन भाई दोनों को साथ में देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती हैं।
- इस दिन यम देवता और यमुना का पूजन करना चाहिए। इस दौरान यम और यमुना की कथा भी सुनें।
- माना जाता है कि भाई दूज पर पुस्तकों की पूजा करना शुभ होता है।
- ये भी कहा जाता है कि इस दिन यम के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच सकता है।
- यदि आप शादीशुदा है, तो भाई को घर बुलाकर उसका तिलक करना चाहिए। इस दौरान आरती करने से भाई की तरक्की के योग बनते हैं।
भाई दूज पर क्या न करें
- भाई दूज का त्योहार दिवाली पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य भी किए जाते हैं। ऐसे में घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस दिन घर के कोने-कोने में उजाला रखें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज पर तिलक करते समय भाई और बहन दोनों को प्रसन्न रहना चाहिए। मुख और मन में किसी भी तरह की नाराजगी या कड़वाहट न आने दें। इससे रिश्ते में नकारात्मकता आती है।
- भाई दूज पर भाई-बहन को साथ में भोजन करना चाहिए। इस दौरान पकवान का अनादर नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
- इस दौरान तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
- भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास को बढ़ाता है। इस दिन एक साथ पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।