इस राशि के लोग पहन सकते हैं नीलम
शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए नीलम शुभ है। इसके अलावा वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि के लोग भी नीलम रत्न को पहन सकते हैं।
नीलम आपके लिए अच्छा परिणाम देगा कि नहीं ?
किसी भी रत्न को धारण करने से पहले वह हमारे लिए उचित है या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है। इसलिए नीलम पहनने से पहले एक प्रयोग किया जाता है। इस रत्न को पहने से पहले इसे एक कपड़े में लपेट कर सप्ताह भर के लिए अपने तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने पर यदि आपको अच्छी नींद आए, तो यह आपके लिए शुभ है। इस दौरान यदि बुरे सपने दिखाई दे, तो यह आपके लिए उचित नहीं है।
नीलम रत्न को पहनने के नियम
जब भी आप नीलम रत्न को धारण करने का विचार बनाएं, तो पहले उसे गंगाजल से भरे किसी पात्र में रख दें। इसके बाद इसे शनिवार के दिन बीच वाली उंगली में इसे पहन सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। इसलिए नीलम रत्न धारण करने के बाद भूलकर भी हिंसा न करें। किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें। इस दौरान दान करना आपके लिए शुभ है। वहीं नीलम पहने के बाद मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है