14 जुलाई 2018, शनिवार का दिन बहुत खास है। इस शनिवार को पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। ज्योतिष में सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सबसे बढ़िया नक्षत्र माना गया है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने से शनि पुष्य योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार से ही गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। जिसके कारण से यह शनिवार बहुत शुभफलदायक होने वाले है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शनि की अशुभ छाया है उनके लिए कुछ उपाय करने से यह शनिवार लाभदायक रह सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय वृश्चिक,धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का असर है। ऐसे में शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए कुछ उपाय किया जा सकता है।