फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 24 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 23 Feb 2019 04:28 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
24 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष    
आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। बाधाएं दूर होंगी, लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय करने से बचें। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के लिए विदेशी संपर्क काम आ सकते हैं। संचय को यथावत बनाए रखने के लिये आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवादास्पद घटनाक्रम से बचें और सावधानी से आचरण करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी से तकरार हो सकती है। यदि आप फॉर्म भर रहे हैं, महत्वपूर्ण पत्र लिख रहे हैं, तो पुन: अवलोकन करने की जरुरत है। दूसरों की मदद करने से दिल को सुकून मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
साझे के सौदे में तत्काल लाभ के मौके बनेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। मुकदमे से दूर रहना हितकर रहेगा। मित्र संबंधी परेशानियां दूर होंगी। मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आज का दिन मिला-जुला है। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नई योजना पर चर्चा संभव है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
आज खास लोगों से संपर्क बढे़गा और घूमने-फिरने के साथ मनोरंजन का सुख मिलेगा। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे।

8 of 13
राशि
तुला
आजीविका की समस्या का समाधान जल्द ही संभव है। आज वाद-विवाद संभव है। लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें। यदि आप अपने तौर-तरीके बदल दें तो कारोबार में प्रगति और धन लाभ होने में देर नहीं लगेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक कार्य समय पर करें। भागीदारों में वैचारिक मतभेदों में वृद्धि हो सकती है। 

10 of 13
राशि
धनु
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं।

11 of 13
राशि
मकर
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। 

12 of 13
राशि
कुंभ
मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक लोभ न करें। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से उसे पाने के लिए जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे, तो सब आपके नियंत्रण में रहेगा। आपके शत्रु आपके इसी क्रोध का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। वाद-विवाद के चक्कर में न पड़ें। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्टुडेंट अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें