फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 23 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 22 Feb 2019 06:50 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
23 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
किसी भी नए काम करने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नही है।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। विवाद नहीं बढ़ाएं, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय है।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। फिजूल खर्ची से बचें। वाहन को बड़ी सावधानी से चलायें।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आपसी संबंधों को महत्व दें। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। आपके अधिकारी आपको काम के लिए भाग-दौड़ करवा सकते हैं।

 

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। परेशानी से दुख होगा। किसी से भी बिना कारण न उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मित्रों की सहायता से कई काम बनेंगे। बुरे विचार त्याग दें।

 

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
आपकी बुद्धिमानी से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। भूमि प्राप्ति अथवा आकस्मिक धन लाभ का प्रबल योग है। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे।

8 of 13
राशि

तुला
आज कार्यभार में इजाफा होगा। नौकरी में आपकी तरक्की के योग हैं। काम के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे। घरेलू चीजों के लिए भी आप खर्च कर सकते हैं।

 

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज काम-काज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस में मुनाफे की आशा रहेगी। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं, लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

10 of 13
राशि

धनु
अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में आपका महत्व रहेगा। व्यापार में प्रभाव बढ़ेगा। बहुप्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी।

11 of 13
राशि

मकर
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। शाम तक कुछ चिंताएं कम होगी। अनुभवी लोगों के आश्वासनों से मदद मिलेगी। मनचाहा काम पूरा होने से खुशी होगी। आज आपको कोई अच्छी चीज मिलेगी। बातचीत के दौरान किसी से न उलझें।

 

12 of 13
राशि

कुंभ
कारोबार में अच्छी प्रगति होने से प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ भी हो सकता है। अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। यश, प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्य में आलस्य न करें।

 

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति का प्रत्यक्ष संबंध आपके जोश, उत्साह और पुरुषार्थ से है। इन भावों को जब तक आप स्वयं में बनाये रखेंगे। आपको सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें