फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशिफल 09 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर और साल 2020 का वार्षिक राशिफल

Wed, 08 Jan 2020 06:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aries
विज्ञापन
  • मेष दैनिक राशिफल 09 जनवरी 2020
आज का दिन यात्राओं के लिए बेहद अनुकूल रहेगा आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और यह आपको ऊर्जा से भर देंगी छोटे भाई बहनों को आज आप की आवश्यकता पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा हो सकता है उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा जीवनसाथी से आपको फायदा भी होगा और वह आपके साथ किसी फंक्शन में शरीक हो सकते हैं आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे क्योंकि आपका ध्यान इधर-उधर बटा रह सकता है।
विज्ञापन

 
  • मेष राशि पर शनि का राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
साल 2020 में शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेगा। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक शनि मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। आइए जानते हैं शनि का गोचर मेष राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव रहेगा।
  • साल 2020 में मेष राशि पर शनि की साढ़े साती
नए वर्ष में मेष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा।
  • शनि गोचर 2020 का मेष राशि पर प्रभाव 
मेष शनि ग्रह की नीच राशि है। साल 2020 में शनि का गोचर आपकी राशि से दसवें घर में गोचर करेगा। दशम भाव कर्म का भाव हैं और शनि भी कर्म का स्वामी हैं। इस गोचर में आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा। अप्रैल तक का समय नए कार्य के लिए शुभ है। 
  • मेष राशिफल 2020
वर्ष के आरंभ में जनवरी-फरवरी में आपके भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई अप्रत्याशित शुभ परिणाम देगा। इस अवधि के मध्य आपके साथ कुछ इस तरह की अप्रत्याशित घटनाएं घटेगी जो आपकी सोच से परे हो सकती हैं किंतु वो यह सुखद रहेंगी। लोगों द्वारा अपनी सराहना सुनकर आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन


जनवरी- भाग्य उन्नति, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति संतान प्राप्ति के योग, धार्मिक कार्यों पर खर्च और विदेश यात्रा के योग।

फरवरी- स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल समय, अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ के अवसर।

मार्च- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा परेशान करेंगी, रोजगार की दृष्टि से माह बेहतर।

अप्रैल- साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी, निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएँ, रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा।

मई- अधिक भागदौड़ के बावजूद मान सम्मान की वृद्धि, यात्रा देशाटन का लाभ और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।

जून- विगत कई महीनों से रुका हुआ कार्य बनेगा, व्यापार में थोड़ी सी मंदी रहेगी किंतु हताश ना हो शीघ्र ही सब ठीक होगा।

जुलाई- ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए योजनाएं गोपनीय रखें, रोमांच की दृष्टि से भी बेहतर समय, प्रेम विवाह के योग।

अगस्त- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ विवाद से बचें परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल है शांति और संयम बनाए रखें।

सितंबर- विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा, ग्रह गोचर हुए अनुकूल, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने के लिए समय बेहतर।

अक्टूबर- माह बेहतर रहेगा किन्तु अधिक खर्च से कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। तीसरे सप्ताह से आय में बढ़ोतरी होगी।

नवंबर- दांपत्य जीवन में मधुरता। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह बेहतरीन रहेगा।

दिसंबर- शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकार से संबंधित कोई भी कार्य निपटारा करना हो तो तत्काल करें सफलता के योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें