Aries Horoscope February
व्यावसायिक पक्ष
इस मास भागेदारी व्यावसायिक और आर्थिक रूप से आपके लिए लाभप्रद रहेगी। कोई नई साझेदारी भी आरम्भ हो सकती है।आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। मास मध्य की अवधि में सहयोगी आपका दाहिना हाथ साबित होंगे। परन्तु अधिनस्थों के कारण कार्यो में विलम्ब हो सकता है। महीने के अन्त में शेयर बाजार में धन विनियोजन के भी शुभ योग बने हुए है। समय पड़ने पर अधिकारी आपका मार्ग करते प्रशस्त करेंगे। अधिकारियों के अनुशासनात्मक रुख का विरोध करने के स्थान पर उनकी सलाह से काम करना उचित रहेगा।
आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आर्थिक कार्यो में वाद- विवाद से बनते काम बिगड सकते हैं। विरोधियों को परास्त करने के उद्धेश्य से आप इस अवधि में प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते है। संचय में वृद्धि इस समय मन्द गति से होगी। मास उतरार्ध में आप में से कुछ को चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड सकता है। पुरुषार्थ में वृद्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। महीने के अंत में दैनिक कार्यो के व्यय बढ़ जाएगा। लम्बी अवधि कि यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है। आर्थिक नीतियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है।
पारिवारिक पक्ष
संतान तथा परिवार के लिये यह मास पहले कि अपेक्षा अनुकूल रहेगा। इस समय जीवन साथी के स्वभाव में जिद का भाव कम होने से संबन्धों की मधुरता शुभ रहेगी। मास मध्य में पिता के साथ आपके तनाव बढ़ सकते हैं। इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी। इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा।
प्रेम सम्बन्ध
मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी। माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद, परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।