Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
17 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 1
आपकी वाणी में मिठास और आत्मविश्वास रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, नए संबंध बनने या पुराने रिश्ते और मजबूत होने की संभावना है। सकारात्मकता से भरा यह दिन कार्यक्षेत्र में भी सफलता दिला सकता है। अपनी बातों को आत्मविश्वास से रखें। शुभ अंक- 19 शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
आज धैर्य और अनुशासन आपका मुख्य गुण रहेगा। रिश्तों में जिम्मेदारी और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर छोटी बातों पर समझौता करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और जल्दबाज़ी से बचें। शुभ अंक-23 शुभ रंग- पीला
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
जीवन में परिवर्तन और नए अवसर आज आपके द्वार पर दस्तक देंगे। प्रेम में रोमांच और उत्साह बना रहेगा। किसी बड़े निर्णय से पहले गहराई से सोचें। स्वतंत्र विचार और खुलापन आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। शुभ अंक- 9 शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। अपने प्रियजन के साथ समय बिताने से आपसी संबंध और भी गहरे होंगे। परिवार में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग और समर्पण से लाभ मिलेगा। शुभ अंक-16 शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 5
आज आत्मविश्लेषण और विचारों की गहराई में जाने का दिन है। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ऑफिस में किसी सहकर्मी या पार्टनर से असहमति हो सकती है, लेकिन यह क्षणिक रहेगा। धैर्य और संवेदनशीलता से रिश्ता मजबूत बनेगा। शुभ अंक - 05
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 6
आज व्यावहारिक सोच और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आप संयम से उन्हें सुलझा लेंगे। ईमानदारी और स्पष्टता आपके प्रेम संबंध को स्थिर बनाएगी। जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ न करें। शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 7
आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, लेकिन आवेग पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यस्थल पर मतभेद होने पर समझदारी से काम लें। आपकी रचनात्मक सोच रिश्तों में मिठास और सफलता लाएगी। शुभ अंक – 29
शुभ रंग – गुलाबी
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। आत्मविश्वास से भरपूर रहिए और अपनी योजनाओं को स्पष्ट दिशा दें। प्रेम संबंधों में आप अपने विचारों पर दृढ़ रहेंगे, बस ध्यान रखें कि आपकी बातों का असर सकारात्मक हो। नेतृत्व की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। शुभ अंक- 21 शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
आज भावनाओं की गहराई महसूस होगी। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में संयम और संवाद आवश्यक है। कार्यस्थल पर किसी भी मतभेद को बढ़ाने की बजाय शांतिपूर्वक हल करें। धैर्य से काम लेने पर रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ अंक- 11 शुभ रंग- भूरा