वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये अपने लक्ष्य के प्रति बेहद जुनूनी होते हैं। हालांकि, इनका गुस्सा और जिद कभी-कभी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
विज्ञापन
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।