वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप आय में वृद्धि के लिए मेहनत करेंगे। बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं । आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। आपकी तरक्की को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसमें आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं को घर से बाहर ना जाने दें। जीवनसाथी को आज कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।