वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसे बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी अजनबी का आगमन हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा।