तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आज समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।