वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।