वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे,जिनको आपको मजबूरी में करना ही पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आपको रात्रि के समय किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो,तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपके मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना की सलाह दें,तो आपको उसमें भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।