वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं आपको समस्या दे सकती हैं, लेकिन आपको कुछ कानूनी मामले में जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज अपने मन में चल रही किसी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के सामने लीक ना होने दें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश अवश्य करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से उन्हे थोड़ी निराशा तो होगी।