आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए कोई लोन भी लेना पड़ सकता है। आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत आपकी नरम गरम रहेगी, जिसको लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आप अपने बिजनेस को और बेहतर करेंगे, जिससे आपकी काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आपको कुछ बड़े-बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे
उपाय
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।