वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज हर काम में धैर्य और विवेक की जरूरत होगी, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। संतान के प्रति आपका सहयोग और मार्गदर्शन सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। नौकरी में पद या सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। हालांकि विरोधियों से सावधान रहना जरूरी है और मन में चल रही उलझनों को शांत करने के लिए खुद को समय दें।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।