वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी से वादा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य मे गिरावट को लेकर आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। धन संपत्ति के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।