तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई बंधुओं से मिलकर किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। आपको आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही है,तो वह समाप्त होगी। बिजनेस मे आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मामले में आलस्य दिखाने से बचना होगा।