वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि आपने संतान के किसी फैसले को आवेश में आकर लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नए वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय स्वभाव में नरमी लानी होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हट सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।