कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी।