वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है, लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा रखना ही आपको सही दिशा देगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप लोगों से जुड़ने में रुचि लेंगे। कामकाज में थोड़ी सावधानी जरूरी है और गुस्से पर नियंत्रण रखना आज सबसे बड़ी सीख साबित होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। व्यापार से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी, तभी आगे का रास्ता साफ होगा।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।