वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे। परिवार में किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसी खुशखबरी सुनाई जाएगी, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। पिताजी से आपको किसी मुद्दे पर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको बुरा नहीं मानना है। आपकी अपने किसी सीनियर से किसी कार्य को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आप अपने माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं।