तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको आपका कोई प्रिय मित्र व्यवसाय संबंधित सलाह दे सकता है, जिसे आपको सोच विचार कर मानना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी संबंधित मुद्दा आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको किसी को रिश्वत भी देनी पड़ेगी। आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको उनकी परवाह किए बिना ही अपने कामों में लगे रहना है।