आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी माताजी से आप कुछ कामों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें दूर करने में भी आसानी होगी। घूमाने-फिरने के दौरान आपको जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी माताजी से आप कुछ कामों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें दूर करने में भी आसानी होगी। घूमाने-फिरने के दौरान आपको जानकारी प्राप्त होगी। आपके घर परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही का नतीजा भुगताना पड़ेगा, इसलिए उन्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।