वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंखों व कान खोल कर कार्य करें। साझेदारी में काम को करने में आपको तेजी दिखानी होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच बनाए रखें। आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकते हैं, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।